सदर: प्रयागराज में प्रचंड गर्मी और हीट वेव से बेहाल जनजीवन, शहर सबसे गर्मों में शामिल, ट्रांसफार्मर जलने से हुई बिजली कटौती
Sadar, Allahabad | May 23, 2026
प्रयागराज में प्रचंड गर्मी और तेज धूप के साथ साथ हीट वेव ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। शनिवार सुबह से ही चिलचिलाती धूप और गर्म हवाओं के कारण हालात गंभीर बने हुए हैं। वहीं शुक्रवार को फिर से प्रयागराज प्रदेश का दूसरा सबसे गर्मी जिला रहा साथ ही दुनिया के सबसे गर्म शहरों में प्रयागराज शामिल हो गया है। दिनभर पड़ रही तेज धूप से लोग बेहाल नजर आए।