मेदिनीनगर (डालटनगंज): पुलिस लाइन स्टेडियम में मुख्य समारोह, संसदीय कार्य एवं वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने किया ध्वजारोहण
76वें गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर पलामू जिले में उत्साह का माहौल है। मुख्य समारोह का आयोजन मेदिनीनगर के पुलिस लाइन स्टेडियम में किया गया। रविवार सुबह 9:05 बजे बतौर मुख्य अतिथि राज्य के संसदीय कार्य एवं वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने झंडोतोलन किया। तिरंगा फहराने से पहले मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने पुलिस अधीक्षक रिष्मा रमेशन के साथ परेड का निरीक्षण किया।