गाढ़ा थाना क्षेत्र में पुलिस का मानवीय चेहरा एक बार फिर सामने आया है। प्रेमनगर इलाके में हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक की मदद करते हुए गाढ़ा थाना के सब इंस्पेक्टर सुबोध कुमार और उनकी पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया।