रविवार को करीब 12 बजे मिसरोद में भाजपा डोलरिया मंडल के प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अखिलेश खंडेलवाल ने "कार्य विस्तार और हमारी दृष्टि" विषय पर विचार व्यक्त किए और पार्टी के लक्ष्यों व रणनीतियों पर चर्चा की। कार्यकर्ताओं ने अपने अनुभव साझा किए कि वे भाजपा से क्यों जुड़े हैं।