नवगछिया: महदत्तपुर में टोटो पलटने से एक युवक की मौत
नवगछिया थाना क्षेत्र के महदत्तपुर में बांस लदा टोटो पलटने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान इस्माईलपुर थाना क्षेत्र के छोटी परवत्ता निवासी रंजीत कुमार दास के रूप में हुई है। बताया गया कि टोटो असंतुलित होकर पलट गया, जिससे रंजीत गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका इलाज एक निजी क्लिनिक में चल रहा था, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई