परसिया: भमोडी में चमेली बाबा का 12वां सालाना उर्स शुरू, बाजे-गाजे के साथ दरगाह पहुंचे भक्त
ग्राम भमोड़ी नॉर्थचांदामेटा वार्ड क्रमांक 19 में चमेली बाबा की दरगाह में सालाना उर्स शुरू हुआ। इस बार बारहवां उर्स मनाया जा रहा है। नार्थ चांदामेटा से शाही संदल निकाला गया । जो चमेली बाबा दरगाह पहुंचा । बाबा को चादर पेश की गई।फातेहा पढ़ी गई। परचम कुशाई की गई। इसके बाद लंगर का इंतेजाम किया गया। रविवार 2 बजे भक्त दरगाह पहुंचे।