तेंदूखेड़ा मार्च में आते ही विद्युत विभाग द्वारा राजस्व वसूली अभियान तेज कर दिया है कार्यपालन अभियंता एमएल साहू के निर्देशन में विद्युत वितरण केंद्र प्रभारी महेश महतो के द्वारा ग्राम कोंडाकला में बुधवार की शाम 5 बजे दो मोटरसाइकिल जप्त की, पांच बड़े बकायदारों की बैंक अकाउंट होल्ड किए गए। कनिष्ठ अभियंता महेश महतो ने बताया कि यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी