करेरा: भोपाल में विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर से विधायक रमेश खटीक की सौजन्य भेंट
करैरा विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक रमेश खटीक ने आज भोपाल में मध्यप्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर से सौजन्य भेंट कर उनका मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान प्रदेश के विकास, जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों तथा करैरा विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर सार्थक चर्चा हुई।