मण्डलेश्वर के रामघाट पर शनिवार दोपहर नर्मदा नदी में डूबे 45 वर्षीय गोपाल प्रजापत का शव रविवार सुबह बरामद कर लिया गया। छोटी खरगोन निवासी गोपाल का शव घटनास्थल से लगभग एक किलोमीटर दूर नदी में मिला। जिस कपिल नामक युवक के साथ वे नदी पर गए थे, उस पर परिजन ने गंभीर आरोप लगाए हैं।