सीतापुर: GIC कॉलेज मैदान में गैस पाइपलाइन में लगी अचानक आग, मचा हड़कम्प, फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
नगर कोतवाली क्षेत्र में जीआईसी कॉलेज मैदान में गैस पाइपलाइन में अचानक आग लग गई थी। बताया जा रहा है कि यह पाइप पीएनजी गैस के लिए लाकर यहां रखी गई थी। इस पाइप में आग लग जाने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया था। सूचना पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया है। जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला मंगलवार शाम 5:00 बजे के करीब प्रकाश में आया था।