धनवार: वट सावित्री पूजा: सुहागिनों ने पति की लंबी उम्र की कामना की
धनवार सहित पूरे क्षेत्र में शनिवार को सुहागिन महिलाओं ने पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना को लेकर श्रद्धा एवं भक्ति के साथ वट सावित्री पूजा की। महिलाओं ने 16 श्रृंगार कर बरगद के पेड़ की पूजा-अर्चना की तथा उसके चारों ओर फेरे लगाकर अपने पति के दीर्घायु होने की प्रार्थना की।