चकिया: चकिया के सिकंदरपुर में सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाई जा रही बकरीद
चकिया क्षेत्र के सिकंदरपुर में गुरुवार सुबह 09 बजे को ईद-उल-अजहा (बकरीद) का पर्व शांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एक दूसरे से गले मिल कर पर्व की बधाई देते हुए नमाज अदा कर देश में अमन-चैन, खुशहाली और भाईचारे की दुआ मांगी। इस मौके पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सत्य प्रकाश गुप्ता ने लोगो से आपसी प्रेम और सौहार्द बनाए रखने की अपील की।