छतरपुर शहर के पन्ना रोड स्थित आजाद चौक के पास गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे दो गाड़ियां आमने-सामने भिड़ गईं। टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि गनीमत रही कि घटना में कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई। हादसे के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और यातायात कुछ देर प्रभावित रहा।