धौरहरा तहसील क्षेत्र के अंतर्गत खमरिया क्षेत्र के ग्राम जेठरा में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ आज बड़े ही उत्साह और धूमधाम के साथ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं भाजपा नेता अनिल गुप्ता पहुंचे, जहां उन्होने आज रविवार को दोपहर करीब 1:00 बजे फीता काटकर मैच का किया उद्घाटन।