मुंगेली: कलेक्टर ने एसआईआर कार्यों में लापरवाही पर सख्ती दिखाई, तहसीलदार को निलंबित किया, कई अधिकारियों को नोटिस
10 दिसंबर 2025 दिन बुधवार को 2 बजे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यों में लापरवाही और धीमी प्रगति को लेकर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कुन्दन कुमार ने आज सख्त रुख अपनाया। कलेक्टर ने बरेला, नगर पंचायत जरहागांव, ग्राम फुलवारी और नगर पंचायत पथरिया का निरीक्षण कर मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य की वास्तविक स्थिति का जायजा लिया।