ईसागढ़: छपरा गांव के पास बाइक से गिरकर घायल 23 वर्षीय विवाहिता की इलाज के दौरान मौत
छपरा गांव के पास एक 23 वर्षीय विवाहिता की बाइक से गिरने के बाद मौत हो गई, मिली जानकारी के अनुसार पन्नोद गांव निवासी मदीना पत्नी बिट्टू शाह छपरा गांव के पास बाइक से गिर कर घायल हो गई थी जिसकी भोपाल के अस्पताल में उपचार के दौरान मृत्यु हो गई एबीएम अस्पताल के डॉक्टर की सूचना पर कदवाया थाने में शुक्रवार को दोपहर लगभग 1:30 बजे मर्ग कायम कर जाँच शुरू कर दी है ।