अंबाह: नगर के बाबा लोचनदास महाराज मंदिर के सामने कचरे का अंबार, श्रद्धालुओं ने उठाई डंपिंग पॉइंट हटाने की मांग
Ambah, Morena | Jul 20, 2026 अंबाह। श्री बाबा लोचनदास महाराज मंदिर और पोरसा रोड स्थित राधाबल्लभ मंदिर के सामने कचरा डंप किए जाने से श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार की बारिश के बाद कीचड़ और दुर्गंध से हालात और बिगड़ गए। लोगों ने नगर पालिका से डंपिंग पॉइंट हटाकर नियमित सफाई कराने की मांग की है।