जानसठ: सिखेड़ा चितोड़ा गंग नहर के गहरे पानी में लापता युवक की तलाश जारी, अनहोनी की आशंका, मौके पर परिजन
सिखेड़ा चितोड़ा गंग नहर के गहरे पानी में लापता युवक के लिए शनिवार शाम 5:00 बजे परिजनों ने तलाश की शुरू, जानकारी के मुताबिक एक हफ्ते पूर्व गहरे पानी में नहाने के लिए हुजेफा नामक युवक अपने दोस्तों के साथ आया था लेकिन वापस नहीं लौट पाया जिसमें परिजनों ने गहरी नहर मे आज फिर तलाश करवाई और उसके साथ आए दोस्तों पर लापरवाही का आरोप लगाया है