कौंच: कोंच में नहर के पास ई-रिक्शा की टक्कर से मजदूर घायल, सड़क पार करते समय हुआ हादसा, अस्पताल में भर्ती
कोंच नगर में गुरुवार की शाम एक ई-रिक्शा की टक्कर से एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया, यह घटना गुरुवार शाम करीब 7:30 बजे हुई जब मजदूर सडक पार कर रहा था, पिरौना निवासी महेश बरार लॉज से काम खत्म कर अपने घर लौट रहे थे, नहर के पास सडक पार करते समय एक तेज रफ्तार ई-रिक्शा ने उन्हें टक्कर मार दी, टक्कर इतनी भीषण थी कि महेश सडक पर गिरकर घायल हो गए।