तमकुही राज: महुअवा कांटा फोरलेन पर वाहन जांच के दौरान पटहेरवा पुलिस ने लग्जरी कार से बरामद की शराब, 3 तस्कर गिरफ्तार
पटहेरवा थाने के एसओ दीपक कुमार सिंह ने पुलिस टीम के लग्जरी कार से 178 शीशी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद करते हुए तीन शराब तस्करों धर्मराज यादव पुत्र कृतानन्द यादव निवासी दहीभत्ता थाना उचकागांव, शतुर्घ्न कुशवाहा पुत्र जितेंद्र कुशवाहा निवासी मठिया पांडेय थाना कुचायकोट व अभिषेक सिंह पुत्र शम्भू सिंह निवासी मानिकपुर थाना नगर जनपद गोपालगंज बिहार को गिरफ्तार किया है।