ब्यावरा: ब्यावरा शहर में सेफ क्लिक 2.0 अभियान के अंतर्गत पुलिस के द्वारा निजी स्कूलों में चलाया गया जागरुकता अभियान
Biaora, Rajgarh | Jun 25, 2026 ब्यावरा शहर में सिटी थाना पुलिस के द्वारा निजी स्कूलों में गुरुवार को दोपहर 2:00 बजे करीब सेफ क्लिक 2.0 अभियान का आयोजन कर स्कूली बच्चों को साइबर फ्रॉड, फर्जी लिंक, ऑनलाइन निवेश धोखाधड़ी सोशल मीडिया हैकिंग, क्यूआर कोड धोखाधड़ी सहित अन्य के बारे में जागरूक किया गया।