मंदसौर: महू नीमच स्टेट हाईवे पर नशे में धुत ट्रक चालक ने डिवाइडर में घुसाया ट्रक, पुलिसकर्मी से की हाथापाई
मल्हारगढ़-महू-नीमच स्टेट हाईवे पर बापू दा ढाबा के पास नशे में धुत ट्रक चालक ने ट्रक को पुलिया के डिवाइडर में घुसा दिया,सूचना पर पहुंची डायल-112 टीम से चालक ने हाथापाई कर पुलिसकर्मी की वर्दी फाड़ दी, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है,