ग्राम खजुरीतालपीठ में 24 से पाटोउत्सव कार्यक्रम, जगद्गुरु ने कहा- हिन्दू राष्ट्र का मतलब है हमारे हिन्दू संस्कार
अमरपाटन के श्री मानसपीठ खजुरीताल मे पाटोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। मानस पीठाधीश्वर जगद्गुरु स्वामी श्री रामललाचार्य जी महाराज के मार्गदर्शन में 24 से 30 अप्रैल तक श्रीमद् भागवत कथा पादुकापूजन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।जगद्गुरु ने कहा कि हिंदू राष्ट्र का मतलब है,हमारे हिंदू संस्कार। केवल बैनर पोस्टर के माध्यम से हिंदू राष्ट्र नहीं बनेगा।