गुना नगर: अवन्तीबाई के जन्मदिवस पर लोधा लोधी समाज ने हनुमान टेकरी से निकाली विशाल वाहन रैली
लोधा लोधी समाज ने वीरांगना महारानी अवंतीबाई लोधा के 193वें जन्मदिवस पर एक विशाल वाहन रैली का आयोजन किया। रैली की शुरुआत हनुमान टेकरी से हुई और विभिन्न प्रमुख स्थलों से होते हुए कुशमोदा स्थित समाज की धर्मशाला पर समाप्त हुई। इस अवसर पर धर्मशाला पर वीरांगना के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर और दीप प्रज्वलित कर उनका जन्मदिवस मनाया गया।