गुना नगर: गुना में किरार धाकड़ समाज ने मनाया भगवान बलराम का जन्मोत्सव, विशाल रैली व अन्य कार्यक्रम हुए आयोजित
गुना में किरार धाकड़ महासभा के बैनर तले 25 अगस्त को हलधर भगवान बलराम जी का जन्म उत्सव धूमधाम से मनाया गया। गायत्री मंदिर से शहर में विशाल चल समारोह निकाला गया। रास्ते में लोगों ने चल समारोह का स्वागत किया। वहीं रेलवे स्टेशन रोड पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में करार धाकड़ समाज के जिले भर से लोग शामिल हुए।