घाघरा: हापामुनी गांव में पांच दिवसीय मंडा मेला का भोक्ता झूलन के साथ समापन, उमड़ी हजारों लोगों की भीड़
Ghaghra, Gumla | Apr 1, 2026 हापामुनि गांव में आयोजित पांच दिवसीय प्रसिद्ध मंडा मेला का समापन पारंपरिक भोक्ता झूलन के साथ श्रद्धा और उत्साह के माहौल में संपन्न हुआ। इस अनूठी परंपरा को देखने के लिए दूर-दूर से हजारों श्रद्धालु और ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ी।मेले के अंतिम दिन भोक्ताओं द्वारा विशेष अनुष्ठान किया गया, जिसमें वे बास से बने ऊंचे ठठरी (मचान) पर चढ़कर फूल वर्षा किया।