सगमा: नवरात्रि की नवमी/अष्टमी पर कन्या पूजन का आयोजन
Sagma, Garhwa | Oct 1, 2025 सगमा। नवरात्रि के पावन अवसर पर बुधवार 2बजे सगमा क्षेत्र में आस्था और भक्ति का माहौल रहा। इसी क्रम में नवमी/अष्टमी के शुभ दिन पर कन्या पूजन का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें सभी कन्याओं को प्रेमपूर्वक भोजन कराया गया। इस धार्मिक अनुष्ठान के दौरान, स्थानीय भक्तों ने मां दुर्गा के स्वरूप मानी जाने वाली कन्याओं का पूरे विधि-विधान से पूजन किया।