कानपुर: गुजैनी थाना क्षेत्र में छात्रा ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर की आत्महत्या, परिजनों के उड़े होश
गुजैनी थानाक्षेत्र में रविवार सोमवार रात 1बजे 11 वीं की छात्रा ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। देर रात परिजन लौटे तो दरवाजा तोड़ने पर उसका शव फंदे पर लटकता देख परिजनों के होश उड़ गए। परिजनों ने सोमवार 2 बजे बताया कि मरने से पहले बेटी ने छोटे भाई के साथ खाना खाया था। फिर कमरे में जाकर फंदा लगा लिया। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया ।