शनिवार 1 बजे थाना क्षेत्र तुलसीपुर के विभिन्न क्षेत्रों में पुलिस द्वारा चौपाल लगाकर महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा एवं सशक्तिकरण पर जागरूक किया गया । उन्हें सहायता परक टोल फ्री नंबरों की जानकारी दी गई साइबर अपराध डिजिटल अरेस्ट के बारे में बताया गया एवं उससे बचाव के तरीकों के बारे में जानकारी दी गई। आपात स्थिति में टोल फ्री नंबर पर कॉल करने को कहा गया।