खरगोन। जिले के बिस्टान क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ ग्राम जामन्यापानी का निवासी 28 वर्षीय मुकेश पिता भावसिंह सोलंकी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है। मुकेश वर्तमान में शहर के आनंद नगर क्षेत्र में रहकर मजदूरी करता था। परिजनों ने बताया कि वह 12 अप्रैल को खेत पर काम करने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन उसके बाद वापस नहीं लौटा।