नावकोठी: विष्णुपुर में बिजली की समस्या गहराया,लोगों ने दिए आंदोलन की चेतावनी
विष्णुपुर में बिजली की समस्याओं के समाधान हेतु लोगों ने पावर हाउस नावकोठी के जेई विमल कुमार साहा से हस्तक्षेप करने तथा समस्याओं के समाधान हेतु अतिरिक्त स्थापित ट्रांसफार्मर को चालू करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि 1200 परिवार को बिजली आपूर्ति के दौरान लो वोल्टेज सहित विभिन्न समस्याओं का सामना है।