सूरजपुर: प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना से दितेश रॉय बने बिजली उत्पादक
सूरजपुर जिले के गणेशपुर निवासी दितेश रॉय ने प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत 3 केवीए सोलर रूफटॉप सिस्टम स्थापित कर मिसाल पेश की है। पहले उनका मासिक बिजली बिल 2,000 से 2,500 रुपए तक आता था, जो अब पूरी तरह शून्य हो गया है। इससे उन्हें बड़ी आर्थिक राहत मिली है। दितेश रॉय को इस योजना के अंतर्गत केंद्र सरकार से 78,000 रुपए और राज्य सरकार से 30,000