मथुरा: वृन्दावन में रोडवेज कर्मचारी कल्याण संघ की बैठक हुई, प्रदेश भर के पदाधिकारियों ने चालक परिचालकों के हितों पर किया मंथन
वृन्दावन मे उ.प्र. रोडवेज कर्मचारी कल्याण संघ की प्रदेश कार्य समिति की बैठक शनिवार शाम करीब 4 बजे वृन्दावन बस स्टेशन प्रांगण में की गई। जिसमें प्रदेश भर से आए पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। जिसमे सविंदा चालक परिचालको, आउट सोर्स कर्मचारियों के वेतन, सेवा शर्तों व 1164 मृतक आश्रितो की नियुक्ति आदि विषय पर चर्चा कर शासन प्रशासन के सामने रखने का निर्णय लिया।