इगलास में भाकियू (हरपाल गुट) ने मंगलवार को तहसील पर प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री व जिलाधिकारी को संबोधित पांच सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम को दिया है। चौधरी हरपाल सिंह के नेतृत्व में तहसील पर किसानों के साथ धरना दिया। इनकी मांग है कि आलू उत्पादक किसानों को पांच सौ रुपए प्रति क्विंटल की सब्सिडी दी जाए, घरों में लगाए गए स्मार्ट मीटर हटाए जाएं।