बिहार: सदर अस्पताल के कैम्पस से अज्ञात चोरों ने सरकारी गाड़ी की बैटरी को किया चोरी
Bihar, Nalanda | Apr 8, 2024 बिहार शरीफ सदर अस्पताल के कैंपस से सरकारी गाड़ी की बैटरी चोरी हो गई। ड्राइवर संजय ने बताया कि हर रोज की तरह गाड़ी को सदर अस्पताल के कैंपस में लगा देते थे और मैं अपने घर चला जाता था। आज सुबह जब गाड़ी स्टार्ट करने लगा तो स्टार्ट नहीं हुई तो मैंने पीछे जाकर देखा तो बैटरी नहीं थी।