राजगढ़: राजगढ़ जिले में मोहर्रम पर्व देखते हुए चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात, एडिशनल एसपी ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा
राजगढ़ जिले में गुरुवार रात्रि 11 बजे करीब मोहर्रम पर्व को देखते हुए चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात किया गया। इस दौरान राजगढ़ एएसपी केएल बंजारे के द्वारा राजगढ़, ब्यावरा सहित अन्य जगहों पर मोहर्रम पर्व को लेकर चल रहे जुलूस सहित सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस दौरान उन्होंने पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए गए।