दरभंगा: जमाखोरी और मुनाफाखोरी करने वालों पर जिला प्रशासन की कड़ी निगरानी है।
जिला आपूर्ति पदाधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि जिले की 75 गैस एजेंसियों के माध्यम से बुकिंग के अनुरूप सुचारु रूप से एलपीजी गैस की आपूर्ति की जा रही है। जिलाधिकारी कौशल कुमार ने सभी एजेंसियों को निर्देश दिया है कि बुकिंग मिलने के बाद निर्धारित दर पर उपभोक्ताओं के घर तक होम डिलीवरी सुनिश्चित की जाए। जिला प्रशासन के अनुसार, 15 जून को जिले में 3 हजार 376 गैस सिल