डेरापुर: मंगलपुर थाना क्षेत्र के झींझक रेलवे स्टेशन के पास युवक की ट्रेन से कटकर हुई दर्दनाक मौत, शिनाख्त में जुटी पुलिस
मंगलपुर थाना क्षेत्र के झींझक रेलवे स्टेशन के पूर्वी छोर पर मंगलवार शाम करीब 5 बजे एक युवक की ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत हो गई। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, करीब 30 वर्षीय अज्ञात युवक का क्षत-विक्षत शव नासरखेड़ा अंडरपास के पास खंभा संख्या 1078/31 व 33 के समीप रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। मौके पर पहुंची रेलवे पुलिस ने शव को कब्जे में लिया।