बालोद: डेढ़ महीने से आबादी वाले क्षेत्रों में दिख रहा भालू, राजहरा माइंस से बिटाल तक वन विभाग ने जारी किया अलर्ट
Balod, Balod | Jun 16, 2026 बालोद जिले के विभिन्न क्षेत्रों में पिछले डेढ़ महीने से भालू की लगातार मौजूदगी देखी जा रही है। हाल ही में डौंडी वन परिक्षेत्र के ग्राम बिटाल के मुख्य मार्ग और राजहरा माइंस क्षेत्र के आसपास भालू के विचरण की सूचना मिलने के बाद वन विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।