लावालौंग: लावालौंग में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन को लेकर निकाली गई शोभायात्रा, नम आंखों से दी विदाई
लावालौंग मे मां दुर्गा के प्रतिमा विसर्जन को लेकर शुक्रवार की शाम गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा पूरे नगर क्षेत्र का भ्रमण करते हुए शाम के 6:00 बजे स्थानीय नदी घाट पर पहुंची जहां पर पूरे विधि विधान के साथ प्रतिमा को नदी में विसर्जन करने के साथ नाम आंखों से मां दुर्गा को विदाई दी गई। इस मौके पर सैकड़ो लोग शामिल हुए।