लहेरियासराय थाना क्षेत्र के मदारपुर में सोमवार देर शाम एक 26 वर्षीय युवक का शव पंखे से लटका हुआ मिला। मृतक की पहचान बैंक अधिकारी रमन राय के पुत्र अभिषेक कुमार उर्फ डब्बू के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार अभिषेक अपने कमरे में मफलर के सहारे पंखे से लटक गया था। रात करीब 8 बजे खाना खाने के लिए आवाज देने पर जब दरवाजा नहीं खुला तो दरवाजा तोड़ लटका मिला।