गिरिडीह: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पांडेयडीह स्थित निधि किराना स्टोर में भीषण आग, पीड़ित परिवार ने दी जानकारी
मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पांडेयडीह स्थित निधि किराना स्टोर में सोमवार देर रात भीषण आग लग गई. मंगलवार सुबह 9 बजे भुक्तभोगी परिवार ने पूरी जानकारी दी। शॉर्ट सर्किट के कारण लगी आग ने देखते ही देखते पूरे दुकान को अपनी चपेट में ले लिया।आग में दुकान संचालक मनोहर ताँती और उनके बेटे विक्रम कुमार झुलसकर घायल हो गए।