लवकुशनगर: ज्योराहा गांव के पास सड़क हादसे में घायल युवक को थाना प्रभारी ने पहुंचाया अस्पताल
Lavkush Nagar, Chhatarpur | Jun 30, 2026
जुझार नगर थाना क्षेत्र के ज्योराहा गांव के पास सोमवार की रात करीब 11 से 12 बजे तेज रफ्तार बाइक बैल से टकरा गई, जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके से गुजर रहे थाना प्रभारी राजकुमार यादव ने घायल को तत्काल शासकीय वाहन से लवकुशनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाकर इलाज शुरू कराया। थाना प्रभारी के इस मानवीय कार्य की ग्रामीणों ने सराहना की।