ग्वालियर में गंदगी फैलाने वालों पर निगम की सख्ती, अलग-अलग स्थानों पर जुर्माना वसूला ग्वालियर में शहर को स्वच्छ और साफ बनाए रखने के लिए नगर निगम लगातार कार्रवाई कर रहा है। निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय के निर्देश पर गंदगी फैलाने वालों, अमानक पॉलीथिन का उपयोग करने वालों और खुले में मीट बेचने वालों के खिलाफ जुर्माने की कार्रवाई की जा रही है।