मिली जानकारी से अनुसार सिरनी निवासी गोपाल शर्मा उम्र 58 वर्ष ने थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया की बुधवार को रात लगभग 12 बजे के आस पास किसी अज्ञात व्यक्ति ने लाल कांकर गांव के मन्दिर से बीस हजार रुपए चुरा लिए हैं, फरियादी की शिकायत पर कदवाया पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है ।