देवबंद: पति-पत्नी के बीच विवाद सुलझाने के दौरान हुई मारपीट, लड़की पक्ष ने लड़के पक्ष पर जान से मारने की धमकी देने का लगाया आरोप
देवबंद में पति-पत्नी के विवाद को सुलझाने के लिए हुई एक बैठक के दौरान रविवार शाम को मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। लड़की पक्ष ने लड़के पक्ष पर ये आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है।जनपद बागपत के थाना चांदी नगर के गांव पानची निवासी अजीमुद्दीन पुत्र शेरदीन ने कोतवाली में तहरीर दी है।