चौरीचौरा थानाक्षेत्र महदेवा अदाई में धर्मांतरण मामले में विहिप नेता अमित वर्मा की तहरीर पर पुलिस ने पांच नामजद व अन्य पर केस दर्ज किया है। बीते शुक्रवार की रात में विहिप नेताओं व कार्यकर्ताओं ने धर्म परिवर्तन का आरोप लगाते हुए हंगामा किया था।सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पांच छह लोगों को हिरासत में लिया था। विहिप नेता अमित वर्मा ने केस दर्ज कराया है।