मुरैना नगर: देवपुरी बाबा मंदिर के पास भीषण सड़क हादसा,खड़े ट्रक में पीछे से घुसा ट्रक,चालक की मौके पर मौत, कलीनर गंभीर घायल।
मुरैना जिले के सरायछौला थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-44 पर देवपुरी बाबा मंदिर के पास आज सुबह एक ट्रक आगे खड़े ट्रक से टकरा गया। हादसा इतना भीषण था कि चालक हाफिज खान निवासी शाजापुर की मौके पर मौत हो गई,जबकि कलीनर मुसेक गंभीर घायल हो गया। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भेजा और शव को पोस्टमार्टम के लिए शव गृह में रखवाया।जांच जारी है,परिजनों को सूचना दे दी गई है।