इटावा: इटावा के केदारेश्वर महादेव मंदिर में अखिलेश यादव का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया, भंडारे का भी आयोजन किया गया
Etawah, Etawah | Jul 1, 2026 जनपद इटावा के केदारेश्वर महादेव मंदिर में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया।जन्मदिन के अवसर पर भंडारे का भी आयोजन किया गया।जिसमें बड़ी संख्या में आसपास के क्षेत्र के लोग शामिल होने पहुंचे।भंडारे का शुभारंभ इटावा जिला पंचायत अध्यक्ष अभिषेक यादव ने पूजा अर्चना करने के बाद किया इसके बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद दिया गया।