अंतरजातीय विवाह को प्रोत्साहन देने के लिए बनाई गई शासन की योजना को भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ाने वाले आदिम जाति कल्याण विभाग के लिपिक मनोज सोनी को भोपाल लोकायुक्त की टीम ने मंगलवार को करीब 7 बजे आदिम जाति कल्याण विभाग के कार्यालय में रु10 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई फरियादी प्रवीण कुमार की शिकायत पर की गई।